राजनीति

अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने घर-घर जायेंगे व्यापारी

भाजपा सरकार की पोल-खोल चैपाल आयोजित कर, भाजपा नीतियों का पर्दाफाश करेंगे

लखनऊ। वर्ष 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी सभा व्यापारियों के घर-घर जाकर भाजपा सरकार की पोल-खोल चैपाल आयोजित कर, भाजपा नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। यह बात गुरुवार को समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने व्यापार सभा की बैठक में कही।

विधानसभाओं में 30 अगस्त तक कार्यकारिणी समीक्षा


बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष व्यापार सभा श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश के सभा 75 जिलों की व्यापार सभा संगठन को सभा विधानसभाओं में 30 अगस्त तक कार्यकारिणी समीक्षा का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सर्वसम्मति से सूबे के सभा 18 मण्डलों में सितम्बर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। व्यापारी सम्मेलनों में क्षेत्रीय व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभायान चलाया जाएगा। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव  अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इस बार व्यापारी संकल्पित है कि भाजपा सरकार नहीं बनने देंगे। व्यापारियों के हित में समाजवादी सरकार ही जरूरी है। बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा, प्रदीप जायसवाल, अजय सूद, मनोज पोरवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अतीक अग्रवाल, यासिर सिद्दीकी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, कृपा शंकर त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, सोनू कन्नौजिया, श्याम गुप्ता, मधुकर सिंघल, आशीष रस्तोगी, इफ्तिखार अली, विजय कुमार, शु•ा गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button