राम मंदिर ट्रस्ट के CEO, एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर
चंपत राय बंसल समेत अन्य सदस्यों के त्यागपत्र से रिक्त पदों पर तीन नए सदस्यों की नियुक्ति
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल गया है। ट्रस्ट की अहम बैठक में CEO के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए गठित सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा है, जिसमें एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा का नाम प्रमुख है।
जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वह वायुसेना की Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief (AOC-in-C) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वह अप्रैल 2026 में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया CEO बनाए जाने की तैयारी है।
तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति
राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय बंसल, मिश्रा समेत अन्य सदस्यों के त्यागपत्र से रिक्त हुए पदों पर तीन नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। ट्रस्ट के स्तर पर संगठनात्मक बदलाव और नई जिम्मेदारियों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
CEO की जिम्मेदारी होगी अहम
राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य, व्यवस्थाओं के विस्तार और विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों के बीच ट्रस्ट के CEO की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में सैन्य प्रशासन और बड़े स्तर के संचालन का अनुभव रखने वाले जितेंद्र मिश्रा के नाम को लेकर विशेष चर्चा है।
हालांकि, CEO के रूप में अंतिम नियुक्ति ट्रस्ट की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

