Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजस्वास्थ्य

प्रदेश में मिले 272 नये कोरोना मरीज

लखनऊ। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 272 नये मामले आये हैं। हलांकि 24 घण्टों में 658 लोगों को ठीक भी हुये हैं। वर्तमान में कोरोना के कुल 3,297 एक्टिव मामले प्रदेश में अभी भी है।

24 घंटों में 7,10,677 वैक्सीन की डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोविड संक्रमण का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। प्रदेश में नये केसों की संख्या लगातार घट रही है। प्रदेश में अब तक कुल 20,41,326 लोग ठीक हो चुके हैं। बावजूद संक्रमण को खत्म करने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश लगातार दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटों में 7,10,677 वैक्सीन की डोज दी गयी है। कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,20,67,549 तथा दूसरी डोज 11,73,13,835 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,26,04,678 तथा दूसरी डोज 45,70,740 दी गयी है। उन्होंने बताया कि 22,65,484 प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। कुल 28,88,22,286 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया की वैक्सिनेसन की रफ़्तार को आगे और बढ़ाया जायेगा साथ ही 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चो को भी वक्सीन लगायी जा रही है। अधिक से अधिक बच्चों को वैक्सीनेट किया जा सके इसलिए निर्देश दिये जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button