Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर की पत्नी लक्ष्मी सिंह के स्थानान्तरण की मांग उठी

आईजी रेंज पति के पक्ष में मतदान करने का बना रही दबाव

लखनऊ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को दुबारा पत्र लिखकर लखनऊ आईजी रेंज पुलिस के पद पर तैनात लक्ष्मी सिंह के स्थानान्तरण की मांग की है। स्थानान्तरण करने का कारण भी बताया है, कारण में आरोप लगाया है कि लक्ष्मी सिंह, सरोजनी नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में मतदान करने का दबाव बना रही हैं। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी पूर्व ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह, इनके पति हैं।

सपा ने दुबारा लिखा चुनाव आयुक्त को पत्र

चुनाव आयुक्त को नरेश उत्तम पटेल ने लिखा है कि लखनऊ जनपद की 170-सरोजिनीनगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पूर्व ई.डी. अधिकारी की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी सिंह लखनऊ आई.जी. रेन्ज पुलिस के पद पर कार्यरत हैं, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी सिंह के  स्थानान्तरण के लिए  07.फरवरी 2022 को शिकायत तथा 11 फरवरी को रिमाइण्डर पत्र दिया जा चुका है। जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में अधिकारी के स्थानान्तरण का हवाला देते हुए अवगत कराया कि बंगाल चुनाव में 17 मार्च 2021 को पत्नी के प्रत्याशी बनने पर उसके पति आई.पी.एस., एस.पी. हावड़ा को स्थानान्तरित किया गया था। सपा ने मांग की है कि चुनाव में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए तत्काल प्रभाव से लखनऊ आई.जी. रेन्ज पुलिस के पद पर कार्यरत लक्ष्मी सिंह को स्थानान्तरित कराया जाय। व्यूरो 

Related Articles

Back to top button