उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

लोकतंत्र बचाने को समाजवादी और अंबेडकरवादियों को एक जुट होना होगा

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान से जो हक और सम्मान दिया है भाजपा उसे छीन रही है। मैं सभी समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादियों से भी अपील करता हॅू कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा-गठबंधन का साथ दे, इसके प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं।

बीजेपी ने 5 साल की सरकार में कोई काम नहीं किया
श्री यादव, सोमवार को सहारनपुर में बोल रहें थे, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 5 साल की सरकार में कोई काम नहीं किया है। भाजपा का जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा का काम झगड़ा लगाना, झांसा देना और झूठ बोलना है। इसका नाम भाझपा कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी और महिलाएं इस बार भाजपा का सफाया करेंगी। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री होगी। किसानों को सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए किसान कार्पस फंड बनाएंगे। एमएसपी सुनिश्चित करेंगे। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। रिक्त पदों पर सरकारी नौकरियां निकालेंगे। छात्रों की आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप देंगे। कारीगरों और उनके परिवारों के इलाज के लिए नई पॉलिसी लाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि जो सरकार यूपी 100 की गाड़ियों के टायर न बदल पायी हो, वो एटीएस सेंटर क्या बनाएंगी। किसान आंदोलन में किसानों पर बहुत बड़ी संख्या में फर्जी मुकदमे लगाए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को गुंडा कहने से पहले खुद को आईने में देख लें। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर बड़ी संख्या में गंभीर मुकदमें हैं। सबसे ज्यादा माफिया और अपराधी भाजपा में हैं। भाजपा ने गंभीर अपराधों के आरोपियों को बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं।

Related Articles

Back to top button