अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

2012 की तरह दंगे व घोटालों को दोहराने का सपना देख रही सपा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। सपा के नेता बदलाव-बदलाव की बात कर रहे हैं। मेरा उनसे सीधा सवाल है उनको बड़ी शिद्दत और उम्मीद से 2012 में कुर्सी पर बिठाया था। लेकिन उन्होंने क्या किया? जनता को सब याद है। सपा ने वादों की पोटली को कचरे के डिब्बे में डाल दिया था, नई कहानी लिखी जो बदलाव की नहीं बदनाम करने की थी। कहानी, संसाधनों की लूट की थी, कहानी युवाओं और नौजवानों की नौकरियों की लूट की थी, कहानी गुंडों, दंगाइयों, बलवाइयों के अत्याचार की थी। हद तो तब हो गई जब इन्होंने बलात्कारी को कैबिनेट में बिठाया। यह बात प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में कही।

2017 से पहले सपा राज में घोटालों की कहानी गढ़ी

भाजपा मुख्यालय में श्री पाठक ने कहा कि 2017 से पहले सपा राज में घोटालों की कहानी गढ़ी गई। कोई नहीं भूला है खनन घोटाला, पेंशन घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, राशन घोटाला, लैपटॉप घोटाला, शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला, कन्या विद्याधन घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला, नोएडा अथॉरिटी को भी आपने गिरवी रख दिया था। और तो और लोहिया जी के नाम पर भी घोटाला कर दिया। लोहिया ग्राम घोटाला याद है न। उन्होंने बताया कि सबको याद है 700 से ज्यादा दंगे, कुछ याद दिलाता हूं। मुजफ्फरनगर दंगा, सहारनपुर दंगा, मथुरा दंगा, मऊ दंगा, लखनऊ में भी सपाई दंगाई क्या कर रहे थे? हो सकता सपा मुखिया भूल गए हों, लेकिन यूपी की जनता नहीं भूली है। दंगाइयों को बिरियानी खिलाया। गुंडों, हत्यारों, बलात्कारियों को मंत्री बनाया।

Related Articles

Back to top button