अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

जसवंत नगर की सीट पर शिवपाल यादव को समर्थन दिया है लोकदल ने

सपा व रालोद की खिलाफत ,बावजूद समर्थन दिया

लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में अपनी साख बनाये रखने के लिए लोकदल ने भी पश्चिम उप्र की 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। यूं तो लोकदल सपा व रालोद की खिलाफत करता है बावजूद लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने सपा व रालोद गठबंधन के ही हमसफर, जसवंत नगर सीट पर प्रसपा व सपा के शिवपाल यादव को समर्थन दे दिया है। समर्थन देते हुए लोकदन ने अपना प्रत्याशी नही उतारा है।

माफियाओं को टिकट

अपराधियों व माफिया प्रत्याशियों का विरोध करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अपराधियों को प्रत्याशी बनाकर सपा और भाजपा जनता को क्या भय दिखाना चाहती है? माफियाओं को टिकट दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सपा और भाजपा ने माफियाओं को टिकट देकर अपनी मंशा उजागर कर दी है।भाजपा और सपा ने जिस तरह से हिस्ट्रीशीटररो को टिकट बांटा है यह उनके सबका साथ सबका विकास का प्रतीक के चरित्र को उजागर करता है।बेहतर कानून को स्थापित करने का विश्वास दिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी हो या सपा ने एक बार फिर अपराधियों दंगाइयों को सत्ता में आने का न्योता देते हुए विधानसभा का टिकट बांट रहे हैं। चुनाव में उम्मीदवार तय करने के मामले में सपा और भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन भी किया है।सिंह का चुनाव आयोग से कहना है कि अपराधियों को कार्यपालिका और न्यायपालिका में भी आने से रोक लगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button