उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

समर्पित कार्यकर्ताओं से धन्य है भाजपा : स्वतंत्र देव सिंह


भाजपा का बूथ सदस्यता अभियान शुरु

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार 21 नवम्बर बूथ सदस्यता अभियान का गाजियाबाद से शुभारम्भ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई ने ऐसे कार्यकतार्ओं को खड़ा किया जो रात-दिन परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं। पार्टी आप जैसे कार्यकतार्ओं को पाकर धन्य है।


तपस्या करके बूथ अध्यक्ष बनता है भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता तपस्या करके बूथ अध्यक्ष होते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। कार्यकर्ता को इस पार्टी में मजबूत बनाया जाता है जो तपस्या करके आगे बढ़े और पार्टी का नेतृत्व करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं व निर्णयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज वास्तविक अर्थों में गरीबों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति व न्याय के लिए काम हो रहा है।


‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ फिर चलेगा विशेष अभियान
21 नवम्बर के साथ ही 27 व 28 नवम्बर को भी विशेष बूथ सदस्यता अभियान से पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक साथ सभी बूथों पर पहुंचकर अभियान को गति देने का काम करेंगे। जबकि अभियान के तहत मंत्री,सांसद, विधायक, कार्यकर्ता सभी लोग मोबाइल नम्बर 7505 403 403 पर मिस्डकाल कराकर भाजपा का सदस्य बना रहे है तथा दरबाजे पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ का स्टीकर भी लगा रहे है।

Related Articles

Back to top button