अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सपा, बसपा व कांग्रेस के कई दिग्गजों ने भाजपा में आस्था जताई और पटका पहना भाजपा का

भाजपा का झंडा उठाया है और कमल के पक्ष में मतदान

लखनऊ। भाजपा में रविवार को फिर सपा, बसपा व कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सदस्यता ली। सदस्यता उन्हें ,पूर्व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने पटका पहनाकर दिलाई। शामिल होने वालों में सपा सरकार के पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति (हमीरपुर), बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी रहे गंगाराम आम्बेडकर (फतेहपुर), सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पाल, बघेल, धनघर महासभा, के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल (झांसी) आदि ने भाजपा का झंडा उठाया है और कमल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पहले गुंडा, माफिया और बाहुबलियों की सरकार थी

डॉ. बाजपेयी ने कहा कि पहले गुंडा, माफिया और बाहुबलियों की सरकार थी, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गुण्डई व भय का दौर खत्म हो गया है, ऐसा माहौल अब दोबारा नहीं आएगा।

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि बसपा के मुख्य जोन इन्चार्ज, पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप निषाद (गोरखपुर), तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के इंसाफ की लडा़ई लड़ने वाली, दरगाह आला हजरत की बहू श्रीमती निदा खान (बरेली), प्रगतिशील सपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर ओमवीर सिंह चौहान, सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष व सचिव पूर्व निर्दलीय नगर पालिका अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता (फरूर्खाबाद), सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता (फरूर्खाबाद), सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र गुप्ता (कन्नौज), कांग्रेस जिला प्रतिनिधि सुभाष सक्सेना (लखनऊ), राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण संस्था, पत्रकार गिरीश चन्द्र कुशवाहा (हरदोई), कांग्रेस से पूर्व विधानसभा व जिला पंचायत प्रत्याशी रहीं डा. शान्ति देवी (देवरिया), बुद्धिष्ठ एसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील बौद्ध (सहारनपुर), गुरू रविदास समिति के प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार बाबरा (सहारनपुर), पूर्व मंत्री व प्रगतिशील सपा के वरिष्ठ नेता स्व. ठाकुर पूरन सिंह के पुत्र ठाकुर रणवीर सिंह (बुलन्दशहर), अखिल भारतीय सोनकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन सोनकर (बस्ती), मुजफ्फरनगर के पीताम्बरा धाम ट्रस्ट के संस्थापक पं. अयोध्या प्रसाद मिश्र, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सिंह रघुवंशी (वाराणसी), सत्य बहुमत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम चन्द्र व प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन दीक्षित ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही भारतीय अटल दल सेवा संगठन द्वारा बीजेपी को समर्थन प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button