उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

भाजपा की तर्ज पर प्रत्येक बूथ जीतने के लिए सपा उतारेगी बूथ रक्षक

लखनऊ। भाजपा की तर्ज पर सपा ने भी बूथ स्तर पर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास शुुरु कर दिया है। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश से प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा में संगठन विस्तार एवं बूथ रक्षक का गठन किया गया है। यह गठन समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं समाजवादी छात्र सभा द्वारा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में मंडलवार, विधानसभा वार बूथ रक्षकों के गठन निमित्त संयोजक का गठन किया गया है। बूथ रक्षक प्रत्येक बूथ पर सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहेंगे।

विधानसभाओं में मंडलवार, विधानसभा वार बूथ रक्षकों के गठन

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि हर बूथ पर यूथ का ऐलान-जन-मन विजय अभियान 11 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर चलेगा। इसके लिये मण्डलवार जिम्मेदारी तय की गयी है। उन्होंने बताया कि समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि को देवीपाटन, बस्ती, गोरखरपुर, आजमगढ़, वाराणसी, समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल को प्रयागराज, मिजार्पुर, चित्रकूट, झांसी, यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा को लखनऊ, कानपुर, आगरा, अयोध्या, समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, आशीष मोहन यादव अलीगढ़, नाजिम खान कानपुर, प्रमोद यादव लखनऊ, सोहेल अहमद देवीपाटन, मन्नू पाण्डेय बस्ती, अमरेन्द्र आर्या मिजार्पुर, देव बोस चित्रकूट, आदर्श यादव आगरा, मोहम्मद सुहेल सहारनपुर, अरविन्द सिंह यादव आजमगढ, दीपू श्रीवास्तव अयोध्या, अजीत यादव विधायक वाराणसी, ओम यादव गोरखपुर, शिराज हुसैन झांसी, शैलेश कुमार शैलू एवं विपिन मिश्रा मुरादाबाद मण्डल में बूथ रक्षक गठन को सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button