Uncategorizedउत्तर प्रदेशलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

पीजीआई में यूरोफ्लो मशीन खराब फिर भी रोजाना मरीजों से लिया जा रहा शुल्क

लखनऊ। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के यूरोलॉजी विभाग के स्टोन सेंटर में पेशाब के प्रवाह की स्पीड को जांचने वाली यूरोफ्लो मशीन बीते 15 दिन से खराब है। प्रवेश द्वार पर मशीन खराब होने की नोटिस भी चस्पा है। मरीजों की जांच नही हो रही हैं, बावजूद विधिवत जांच का शुल्क वसूला जा रहा है। जांच न होने की जानकारी होने के जानकारी प्राप्त कर मरीज वापस शुल्क रिफंड की बात करते हैं और परेशान हो रहें हैं। मगर शुल्क लेने वालों को मरीजों के रूपयों व उनकी परेशानी से कोई लेना देना नही है। वहीं सूत्रों की माने तो अभी 15 आगे भी मशीन के ठीक होने की संभावनाएं कम प्रतीत हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button