उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

हर सीट पर भाजपा को जितानी है : स्वतंत्र देव


हर सीट पर कमल खिलाना है

लखनऊ। भाजपा का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम शुरु हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को आॅडियो ब्रिज के माध्यम से पश्चिम उप्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बात की और उन्हें चुनाव में जुटने और भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि मंडल अध्यक्ष सभी बूथों और शक्तिकेन्द्रों के कार्यकतार्ओं से संवाद कर पार्टी की योजना के अनुरूप उन्हें जनसंपर्क अभियान से जोड़ें। साथ ही डोर टू डोर संपर्क अभियान में जाने वाले कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें।

चुनाव अभियान को गति देना है
उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क एवं चुनाव की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिये सभी को जुट जाना है। । इस कार्य को तेज करते हुये चुनाव अभियान को गति देना है। सभी व्यक्ति और सामाजिक वर्गों से संपर्क के कार्य को और आगे बढ़ाना है। सामाजिक संपर्क के कार्य में सभी टोलियों को निकालना है। श्री सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय कर भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार करें। लाभार्थी परिवारों के लोगों के फीडबैक भी साझा करें। अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की योजनाओं तक पहुंचाएं। कहा कि हर कार्यकर्ता को किसी न किसी काम में अवश्य लगाएं।

Related Articles

Back to top button