अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

जब से भाजपा सरकार बनी है,कश्मीर में राष्ट्रगान व तिरंगे का सम्मान होने लगा

लखनऊ । देश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से सुरक्षा का माहौल है। कश्मीर में सुरक्षाबलों पर कोई पत्थर नहीं फेंकता। लोग राष्ट्रगान और तिरंगे का सम्मान करते हैं। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। यह बात गुरुवार को अमरोहा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

यूपी में गुंडागर्दी बंद हो गई है। गुंडागर्दी करने वाले सलाखों के पीछे हैं

श्री सिंह ने कहा कि यूपी में गुंडागर्दी बंद हो गई है। गुंडागर्दी करने वाले सलाखों के पीछे हैं। आज योगी राज में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। अब प्रदेश का विकास हो रहा है। पहले की सरकारों में नेता अपने घरों का विकास करते थे। आजम खान का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लखनऊ में मियां जान बैठा करते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। उन्होंने माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए हैं। श्री सिंह ने उज्जवला गैस योजना, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन वितरण, फ्री टीकाकरण और सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं व पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। अंत में प्रदेश के अंदर एक बार फिर से कमल का फूल खिलाने की कार्यकतार्ओं से अपील की। इससे पहले उन्होंने गहरौला के कांकाठेर में दलित कार्यकर्ता के घर नाश्ता किया।

Related Articles

Back to top button