अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

उप्र को अनुपयोगी सरकार नहीं चाहिए : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन 2022 के चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। भाजपा की यह हार इतनी बड़ी होगी जितनी कभी उसने देखी नहीं होगी। भाजपा ने विपक्ष सहित सभी को अपमानित किया है और समाजवादी पार्टी कार्यकतार्ओं पर झूठे मुकदमें लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों से झूठ बोला। निषाद और कश्यप समाज को धोखा दिया। उप्र को अनुपयोगी सरकार नहीं चाहिए।

सपा की यात्रा में उठती जनलहर को देखकर भाजपा बुरी तरह डर गई 

श्री यादव, शनिवार को रायबरेली में समाजवादी विजय रथ यात्रा के सातवें चरण में विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की यात्रा में उठती जनलहर को देखकर भाजपा बुरी तरह डर गई है। वह समझ नहीं पा रही है कि क्या करे? भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश की हवा खराब हो गई है। भाजपा के सारे दावे , बयान और विज्ञापन झूठे हैं। भाजपा के झूठ को जनता जान चुकी है। वह किसी भटकावे में नहीं आने वाली है।

सपा सरकार बनने पर पूरे पांच साल राशन मिलेगा

उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश होगा। सपा सरकार बनने पर पूरे पांच साल राशन मिलेगा। सपा सरकार में गरीब पेंशन तीन गुना बढ़ाकर मिलेगी। दवा-पढ़ाई का बेहतर इंतजाम होगा। महंगी बिजली में से राहत मिलेगी, नौजवानों के रोटी-रोजगार की व्यवस्था होगी, किसानों को सम्मान मिलेगा। सबको न्याय मिलेगा। यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने रास्ते में कई जगहों पर रूककर कार्यकतार्ओं का अभिनंदन स्वीकार किया है और आव्हान किया कि 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के हटाने और सपा की सरकार बनाने में कोई चूक न करे।

Related Articles

Back to top button