Uncategorized

उत्तरप्रदेश की 250 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी “रामजी पार्टी”

राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी (रामजी पार्टी) का राष्ट्रीय  कार्यकर्ता सम्मेलन 03 अक्टूबर 2021 को नौहझील मथुरा में सम्पन्न हुआ जिसमें पूरे देशभर से आये कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, कार्यक्रम में भारी जन सैलाव उमड़ा

दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करेगी हमारी पार्टी
राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद वीरपाल गहलोत ने 2022 के विस चुनाव की गहन चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को लगन मेहनत से चुनाव प्रचार करने को कहा और कहा हमारी पार्टी गरीब मजदूर किसान और निषाद कश्यप बिन्द समाज के दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करेगी एवं हमारी पार्टी उस पार्टी से गठबंधन करेगी जो हमारी आबाज सुनेगी तथा ग़रीब मजदूर किसानों के हित में कार्य करेगी

निषाद कश्यप सहित 17 उपजातियों को आरक्षण

निषाद कश्यप सहित 17 उपजातियों को आरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को खून पसीना बहाने का निर्देश भी दिया ! वीरपाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी रामजी पार्टी 250 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन  को घोषित किया गया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है! सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद वीरपाल गहलोत राष्ट्रीय महासचिव अजय पाल , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष मथुरा डॉ परषोत्तम सिंह निषाद, मांट विधानसभा अध्यक्ष अचारी निषाद मथुरा वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष देवी लाल निषाद सुरेन्द्र सिंह निषाद भगबान सिंह  मास्टर राम कुमार निषाद, कान्हा निषाद,शिवराम निषाद,देवेश तिवारी जी राष्ट्रीय सलाहकार, चौधरी मेघश्याम सिंह,ठा रामकरन चौहान , डॉक्टर संजय गुर्जर, हरिश्चंद्र, मोहन सिंह, चौधरी महाशीर सिंह उत्तर प्रदेश सचिव, लालाराम, देवेंद्र कश्यप, रंजीत सुमन, हरपाल ठाकुर, दीपनारायण लोधी, सुनील सिंह निषाद, किशन शर्मा, दीपक शर्मा इत्यादि ने भाग लिया !

Related Articles

Back to top button