उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीति

लक्ष्मीकांत बाजपेई ने दिया सपा को बड़ा झटका…

सपा के कद्दावर नेता, कई बार मंत्री रहें जय नारायण तिवारी, विजय मिश्र समेत 10 ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्वाइन की भाजपा
लखनऊ। भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई की पुन: भाजपा कार्यालय में वापसी दिखाई देने लगी है। ज्वाइंनिग कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद ही दूसरे दलों की चूले हिलने लगी। उक्त क्रम में ही रविवार को मुख्य विपक्षी पार्टी सपा को बड़ा व करारा झटका दे दिया। सपा सरकार में तीन बार मंत्री रहे सुल्तानपुर के जयनारायण तिवारी, सपा के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बसपा एवं सपा से तीन बार के पूर्व विधायक मदन गौतम, बीकापुर के पूर्व विधायक कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह समेत विभिन्न दल व संगठनों के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली। सभी की सदस्यता, ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत बाजपेई ने, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा की उपस्थिति में दिलाई और सभी का स्वागत किया।

बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा मुख्यालय पर ज्वाइन करने वालों में बीएसपी के मनोज दिवाकर, उप्र धोबी महासभा के अध्यक्ष जगदेव कुरील, पूर्व आई.ए.एस अशोक कुमार सिंह, प्रतापगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राम शिरोमणि शुक्ला, उन्नाव से बसपा के प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र पांडेय और लखीमपुर के समाजसेवी अखिलेश वर्मा ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा का उद्देश्य गरीबों की सेवा करना, उनका कल्याण करना : स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा परिवार से जुड़ने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियां और विकास से प्रभावित होकर विभिन्न दलो और समाज के सभी वर्गों के लोग, जो समाज में नेतृत्व करते रहे है वे भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं। इन सभी के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। श्री सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक दल का एक उद्देश्य होता है,सभी दलों की सोच होती है। भाजपा का उद्देश्य गरीबों की सेवा करना, उनका कल्याण करना, राज्य का विकास और गुंडागर्दी समाप्त करना है। देश और राज्य का दुर्भाग्य है कि राजनीति करते-करते विपक्षी दलों के लोग वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने लगे।

भाजपा समाज के लोकप्रिय नेता को टिकट देती है

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर टिकट नहीं देती है। भाजपा का संसदीय बोर्ड व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा, कार्यकतार्ओं और समाज में उसकी लोकप्रियता के आधार पर टिकट का वितरण करता है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में राज्य में नियुक्तियां होटलो में बैठ कर दी गयी थी। बीजेपी के शासन में पूरी पारदर्शिता के साथ भर्तियां की जा रही हैं और जो भी लोग इन भर्तियों में गड़बड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button