उत्तर प्रदेशमनोरंजन

सपा में भाजपा की बड़ी सेंधमारी…

सपा में भी हो रही टूटन, भाजपा में शामिल हो गए 3 एमएलसी समेत 5 सपाई

अखिलेश यादव को आज नींद नहीं आयेगी : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। दलबदल सरगर्मियों के क्रम में सत्तारुढ़ भाजपा ने, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंधमारी की है। बुधवार को सपा के तीन विधान परिषद सदस्य, बलिया के रविशंकर सिंह, नोएडा के नरेन्द्र भाटी व गोरखपुर के सीपी चन्द्र और झांसी की श्रीमती रमा निरंजन व आरपी निरंजन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के हुजूम के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। यह सदस्यता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डॉ.दिनेश शर्मा की मौजूदगी में दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नींद नहीं आयेगी, क्योंकि जिनके दम पर मजबूत होने का दावा करते थे, वे सभी भाजपाई हो गए हैं।

अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जायें

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आप स•ाी के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हम अंत्योदय लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है और यही कारण है कि जनता ने यह मान लिया है कि प्रदेश अब सुरक्षित है। उन्होंने कहा जहां शांति होती है, वहीं पर विकास होता है। भय मुक्त उप्र विकास की इबारत लिख रहा है। बीजेपी सरकार गरीब के लिए मकान, शौचालय, बिजली, पानी, राशन, दवाई की प्राथमिकता पर कार्य करती है। उन्होंने सभी  नवान्तुक नेताओं से कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जायें और 2022 में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें।

Related Articles

Back to top button