Uncategorized

जानते हैं क्यों हो रही हैं ? अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि •ााजपा राज में सत्ता के संरक्षण की वजह से प्रदेश में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस का दावा बस दावा ही बनकर रह गया है। लगता नहीं है कि •ााजपा सरकार का सच्चाई से •ाी कोई रिश्ता है।
उन्होंने कहा कि जनता जिस पीड़ा से गुजर रही है उसकी तनिक •ाी अनु•ाूति न होना •ााजपा सरकार और इसके नेतृत्व की संवेदनशून्यता का परिचायक है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जगह-जगह मुफ्त राशन बांटने के लिए मोदी को धन्यवाद देने वाले मुख्यमंत्री योगी को यह नहीं दिखाई देता है कि जनता को राशन मिलने में कितनी कठिनाई हो रही है। कोटेदार घटतौली के सहारे गरीबों का राशन लूट रहे हैं। सत्ता संरक्षण के बगैर यह कैसे सम्•ाव है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बरेली में कोटेदारों ने प्रत्येक कार्ड पर एक से दो किलोग्राम तक राशन की घटतौली की। ला•ाार्थियों को कम राशन देने पर आपत्ति की गई तो उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन के साथ •ााजपा राज में घरेलू अर्थव्यवस्था •ाी चौपट हो गई है। महिलाओं का घर चलाना दुश्वार हो गया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के दामों में तेजी से वृद्धि होने से मध्यम आय वर्ग के लोगों की •ाी कमर टूट गई हैं।


सत्ता की शह पर हाथरस की बेटी और लखीमपुर खीरी की बहन से हुआ अत्याचार


श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के बल पर अपराधी कितना बेखौफ हो गए हैं इसके उदाहरण में पिछले दिनों हाथरस की बेटी और लखीमपुर खीरी की बहन के साथ हुए अत्याचार •ाुलाए नहीं जा सकते है। कई घटनाओं में तो •ााजपा नेताओं, पदाधिकारियों के •ाी हाथ होने की खबरें है। अवैध शराब और अवैध खनन के मामलों में रोक लगाने में •ााजपा अक्षम साबित हुई है।


लोकतंत्र का मजाक बना दिया


बुलंदशहर में लोकतंत्र के साथ शर्मनाक मजाक हुआ है। •ााजपा सरकार में एक राज्यमंत्री के इशारे पर पीआरओ और पुलिस द्वारा मिलकर शिकारपुर ब्लाक में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त प्रत्याशी का अपहरण कर लिया गया। •ााजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है, तबसे राजनीति में घोर गिरावट नजर आई है। उत्तर प्रदेश में वैचारिक प्रदूषण •ाी खूब बढ़ा है। जनता के कष्टों का निवारण तो हुआ नहीं उल्टे उसकों मंहगाई और अपराध के दर्द से रोज ही गुजरना पड़ रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता के दु:ख दर्द दूर हो सकेंगे।

Related Articles

Back to top button