उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

सपा विधायक सुभाष पासी व सपा महासचिव रीना पासी भाजपा में शामिल

धनतेरस पर सपा को नुकसान
लखनऊ। चुनावी मौसम में मंगलवार को भाजपा ने सपा को बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी एवं समाजवादी पार्टी महिला स भा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रीना पासी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गर्इं। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुभाष पासी व उनकी पत्नी श्रीमती रीना पासी सहित उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया।

विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मीडिया प्रभारी हिमांशु दीक्षित ने सदस्यता ग्रहण की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक सुभाष पासी एवं श्रीमती रीना पासी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से बीजेपी और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सपा के लोकप्रिय नेता दो बार के विधायक रहें सुभाष पासी एवं श्रीमती रीना पासी ने भाजपा की जनकल्याणकारी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव तुष्टीकरण के चलते ऐसा बोल जाते हैं, जिससे देश को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चुन लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ ही राष्ट्र व समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, सपा प्रमुख ने ऐसे सभी राष्ट्र भक्तों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अंत्योदय के पथ पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए समर्पित है।

Related Articles

Back to top button