Uncategorized

अखिलेश ने स्पस्ट किया कि वह देश द्रोहियों के साथ खड़े हैं : स्वतंत्र देव

स्वतन्त्र देव सिंह

लखनऊ । सपा मुखिया अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। •ाारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है। यह बताता है कि सपा और उसके मुखिया देश द्रोहियों के साथ खड़े हैं। यह बात सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

सपा सरकार में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है। सपा मुखिया ने सत्ता में रहते हुए देश को असुरक्षित करने की साजिश करने वाले आंतकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस आजम खां ने भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था वह सपा की आंखों के तारे हैं और सरकार में उन्हें हमेशा अहम पदों पर बनाए रखा गया था।

श्री सिंह ने कहा कि देश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना का समर्थन इस देश की एकता के लिए बलिदान होने वाले हर सेनानी, हर सैनिक और हर राष्ट्र•ाक्त का अपमान है। सपा व कुछ विपक्षी दलों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए देश व प्रदेश की सुरक्षा व गरिमा के साथ भी खिलवाड़ करने से गुरेज नहीं है। योगी सरकार, देश तोड़ने की सोच रखने वाले, देशद्रोहियों, आंतकियों और उनके आकाओं के मंसूबे कुचल कर रख दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button