Uncategorized

सैनिकों की तरह, काम करना होगा महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को : गीता शाक्य

2000 मंडलों पर कमल शक्ति संवाद करेगी भाजपा

      लखनऊ। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सांसद राज्यसभा गीता शाक्य ने कहा महिला मोर्चा को सैनिकों की तरह काम करना होगा और विपक्ष को पराजित करना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का हित ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत है। यह बात शुक्रवार को महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बोल रही थी।  

भाजपा सरकार में महिलाओं का हित

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय ने बताया कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने की, उन्होंने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं इसका सीधा लाभ प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को प्राप्त हुआ है ,संवाद के माध्यम से सभी 1918 मंडलों तक महिलाओं तक पहुचाई जाएं सरकार की योजनाएं ।

हर बूथ जिताना है तो महिलाओं को बूथ पर आना है : सुनील बंसल


बैठक में बीजेपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिये संगठन द्वारा महिला मोर्चा के लिये निर्धारित कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कमल शक्ति संवाद, सदस्यता अभियान, मिशन शक्ति मिशन अंतर्गत प्रदेश में 826 ब्लॉक पर व 27789 शक्ति केंद्र पर महिला चौपाल का आयोजन किया जाये। इस अयोजन में महिला मोर्चा को आगे आना होगा, क्योंकि हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।


महिला पदाधिकारियों की लगन व मेहनत से ही जनपदों में कार्यसमिति के काम सफल हो रहें हैं


कार्यक्रम में बतौर मुुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश, महिला मोर्चा की प्रभारी रेखा गुप्ता 15 सितम्बर से सभी जिलों में आयोजित की गई जिला कार्यसमिति के सफल आयोजनों पर पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी चुनावी कार्यक्रमों पर संगठनात्मक चर्चा की व संगठन की दृष्टि से सभी 98 जिलों में जिला व मंडल स्तर कार्यकारिणी गठन पर पदाधिकारियों को बधाई भी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सह प्रभारी अंजुला सिंह महौर समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी व छ क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button