उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

भाजपा जो कहती है वो करती है, अबकी बार 300 पार : स्वतंत्र देव सिंह

 

लखनऊ ! भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान, वृन्दावन योजना से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। श्री शाह ने अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजकों व प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए अबकी बार 300 पार के विजय संकल्प का उद्घोष किया। साथ ही श्री शाह ने मोदी इलेवन ऐप को लांच किया तथा पार्टी के चुनाव प्रचार एलईडी रथों को झंडी दिखाकर विजय पथ पर रवाना किया।

भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान के शुभारंभ मौके पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है। भाजपा जो कहती है वो करती है। कहा कि वर्ष 2014 में देश में एक नई राष्ट्रीय चेतना का संचार हुआ। दशकों तक वंचित, शोषित और पीड़ित रहे लोगों के जीवन में खुशहाली आई।

योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का सपना संजोए हर भारतीय के मन में एक टीस थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में अमित शाह ने अयोध्या विवाद का समाधान कराया

 गांव-गांव, जिले-जिले, मंडल-मंडल घूमे और 2014 में प्रदेश प्रभारी के रूप में और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को प्रतिष्ठापित किया।

युवाओं को बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद युवाओं को बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है। इसके पहले सपा सरकार में सूची सैफई से बनकर आती थी। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति को राष्ट्रधर्म का बोध कराने वाले नेतृत्व और व्यक्त्वि का नाम है अमित भाई शाह, जो वाणी में ओजस्विता एवं कार्य की तेजस्विता से आज भारतीय जनमानस के प्रेरणापुंज है। अमित भाई शाह की कार्यशैली पूर्ण परिणाम पर आधारित है। वह परिणाम भेदी लक्ष्य लेकर चलते है। कार्यशैली की तारीफ करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में जितने भी चुनाव हुए सभी की रणनीति अमित शाह ने तय की और पार्टी को अपार सफलता मिली। वे लक्ष्य तय कर कार्य शुरू करते हैं।

मोदी जैसा नेतृत्व  अमित शाह जैसा रणनीतिकार

हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व  अमित शाह जैसा रणनीतिकार और प्रदेश में योगी जैसा मुख्यमंत्री है। भाजपा ने गरीबों के लिए बहुत कार्य किया है, इसे जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने खड़ा किया है। प्रदेश में जब सपा-बसपा की सरकार थी तो बेटियां घर से बाहर भी नहीं निकल सकती थी। योगी सरकार बनने के बाद अब आधे रात को भी लड़कियां निर्भय होकर सड़कों पर चल रही है। भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता 2017 का परिणाम दोहराने के लिए तैयार हैं। 


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में क्या कोई कल्पना कर सकता था कि दस सांसद वाली पार्टी को उत्तर प्रदेश से 73 सांसद मिलेगें ये प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का नतीजा रहा। इसी तरह इन्हीं के कुशल नेतृत्व में हमने 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई। पहले जब हम कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात करते थे तो लोग विश्वास नहीं करते थे। 70 साल की समस्या को गृह मंत्री अमित शाह ने 70 मिनट में खत्म कर दिया।

Related Articles

Back to top button