उत्तर प्रदेशराजनीति

मोदी है तो मुमकिन है, देश हर चुनौती का सामना करने को तैयार : स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ ! मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सौ करोड़ वैक्सीन लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। विपक्ष देश में निर्मित वैक्सीन तथा भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा पर प्रश्न खड़ा कर देश में भ्रम तथा आशंका का वातावरण बना रहा था,प्रधानमंत्री मोदी तथा पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा था।

मोदी ने महामारी के समय देश के डाक्टर, नर्स सहित सभी कोरोना वारियर्स का आवाह्न किया और देश कोरोना को हराने के लिए एक साथ खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि यह नया भारत है जो मोदी के नेतृत्व में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है !

प्रदेश मीडिया सहप्रभारी प्रियंक पाण्डेय ने कहा,   श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना पक्षपात के योग्यता के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया से साढे़ चार लाख नौकरियां दी गई। कहा कि सपा सरकार के दौरान सरकारी नौकरियां भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार में रेवड़ियों की तरह बांटी गई तथा युवाओं को बार-बार छला गया। उन्होने कहा कि आज शासन संविधान के अनुरूप चल रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह एक ऐसा दल है कि जहां सब कुछ घर घराने और परिवार में ही बंटता है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है और ना ही ट्रस्ट। यह उन सभी लोगों की पार्टी है जो लोग भाजपा में काम कर रहे हैं। भाजपा में प्रत्येक व्यक्ति अपनी योग्यता के आधार पर संगठन व सरकार के शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है।



पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने और अपने परिवार के लिए कोई मकान नहीं बनवाया। उन्होंने गरीबों के मकान बनवाए। उनके परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी गाड़ी में सफर नहीं करता। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने चार बार संयुक्त राष्ट्र संघ के सत्र को संबोधित किया। वे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बम नहीं गिरते। सरकार व्यवस्था और सिस्टम से चलती है। शासन संविधान और कानून से चल रहा है। 
V

Related Articles

Back to top button