उत्तर प्रदेशराजनीति

2022 में भाजपा सरकार रहेगी तो कोई संपत्ति पर कब्जे, दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा : योगी आदित्यनाथ

’घोटाले की रही यूपीए सरकार, सपा शासन में होते थे दंगे’

लखनऊ ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर देश में आतंकवाद का बीज बोया था। प्रधानमंत्री मोदी ने 370 को हटाकर आतंकवाद को सदा के लिए समाप्त कर दिया। सपा, बसपा शासन में थाने व तहसीलें बिक चुके थे। सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं ने लूट मचाई थी। गुंडों व माफिया को खुला संरक्षण मिलता था। इसलिए भाजपा की सरकार आवश्यक है। 2022 में बरकरार रहेगी तो कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। कोई गुंडा, माफिया किसी गरीब, किसान और व्यापारी की संपत्ति पर कब्जे का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। किसी ने ऐसा किया तो सरकार का बुलडोजर उसकी छाती पर चलेगा। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महानगर के अलीगंज स्थित पंचायत भवन में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि 2014 से पहले लोगों में व्यापक असंतोष, आक्रोश और अविश्वास था। रोज-रोज नये घोटाले सामने आते थे। कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार में देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी। वहीं सपा सरकार में मठों, मंदिरों पर हमले होते थे। वृहद हिन्दू समाज की भावनाओं पर कुठाराघात कर रौंदा जा रहा था। सपा शासन में आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे। हिन्दुओ पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। रामभक्तों पर गोली और आतंकियों की आरती उतारी जाती थी। 

up vidhansabha upadhyakshya election


सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों को परिवार से फुर्सत नहीं
भाजपा और विपक्षी  दलों की कार्यशैली में अंतर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2012 में जब सपा की सरकार बनी तो पहला दंगा कोसीकला में हुआ। हमारी सरकार बनी तो पहला निर्णय किसान की कर्जमाफी का हुआ । सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों को परिवार से फुर्सत नहीं होती। जबकि भाजपा सरकार में हर तबके के लिए कार्य होता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि 1990 में हमारी सरकार होती तो क्या रामभक्तों पर गोली चलती?


’विपक्षी दलों ने कोरोना वैक्सीन का दुष्प्रचार किया’
मुख्यमंत्री योगी ने सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा का वैक्सीन बता कर इसका दुष्प्रचार किया। जबकि देश में बनी इसी वैक्सीन ने कोरोना को कंट्रोल किया और भारत सुरक्षित हो पाया। जबकि आबादी के लिहाज भारत की चौथाई आबादी वाले अमेरिका में कोरोना से भारत से डेढ़ गुना अधिक मौतें हुई। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 100 करोड़ वैक्सीनेशन करने वाला दुनिया का पहला देश बना । 

पिछड़ों के विकास की सपा, बसपा व कांग्रेस की नीयत ही नहीं
’पिछड़ों के विकास की सपा, बसपा व कांग्रेस की नीयत ही नहीं थी’ मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों की पिछड़ों के विकास की नीयत ही नहीं थी । वह नहीं चाहती थीं कि पिछड़े समाज का विकास हो और गरीब समाज मुख्य धारा से जुड़ सकें। इसलिए इन दलों की सरकारों ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। भाजपा सरकार ने संवैधानिक दर्जा दिया।

Related Articles

Back to top button