उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

अखिलेश यादव ने बनाई 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी, 24 सचिव और 40 सदस्य नामित, देखें पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरा जोर लगा रखा है. वो कोई भी मौका हाँथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. प्रदेश के सभी वर्गों को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं इसके लिए उन्होंने 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी है.

प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया

कार्यकारिणी लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा तीन उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इसमें पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ ही युवा चेहरों को भी खास अहमियत दी गई है. इस कार्यकारिणी में जातीय समीकरणों का भी खास ख्याल रखा गया है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव और 40 सदस्य नामित किए गए हैं.

ये बने उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महासचिव

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, जगपाल दास गुर्जर और अयोध्या के जयशंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राजनारायण बिंद को प्रमुख महासचिव और श्याम लाल पाल एवं तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव बनाया गया है. वहीं आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को सचिव बनाया गया है.

कार्यकारिणी लिस्ट में सचिव के नाम

  1. हाजी मो. अनवर खां-बहराइच
  2. राम सिंह राणा- मऊ
  3. विभा शुक्ला-लखनऊ
  4. डा. महिमा यादव-नोएडा
  5. सरदार सतनाम सिंह सेठी- पीलीभीत
  6. दयाशंकर निषाद-गोरखपुर
  7. लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद- संतकबीरनगर
  8. महेंद्र चौहान- मऊ
  9. बख्तावर सिंह- सहारनपुर
  10. जुगुल किशोर वाल्मीकि-संभल
  11. अब्दुल्ला आजम-रामपुर
  12. रामगोविन्द प्रजापति-बलिया
  13. लालता प्रसाद बियार- मीरजापुर
  14. देवनाथ साहू-आजमगढ़
  15. दिलीप कमलापुरी-लखनऊ
  16. संजय सविता विद्यार्थी-गोंडा
  17. प्रमोद मौर्या -प्रतापगढ़
  18. राजेश कुशवाहा-गाजीपुर
  19. ओंकार पटेल-बलरामपुर
  20. सराफत खां-हरदोई
  21. त्रिवेणी प्रसाद पाल-लखनऊ
  22. दीपाली रायकवार-झांसी
  23. अनीता दिवाकर-इटावा
  24. अजय चौधरी- सिद्धार्थनगर.

कार्यकारिणी लिस्ट में सदस्य के नाम

कमलाकांत गौतम- प्रयागराज, डा. विनोद बिंद-चंदौली, डा. अवधनाथ पाल-जौनपुर, उज्जवल रमण सिंह- प्रयागराज, आनंद भदौरिया- सीतापुर, लालता प्रसाद निषाद- गाजीपुर, शिवचरण कश्यप- बरेली, मुस्ताक काजमी- प्रयागराज, पुष्पराज जैन पम्पी जैन-कन्नौज, संग्राम सिंह-आजमगढ़, अमिताभ वाजपेयी- कानपुर, सुनील सिंह यादव साजन-उन्नाव, भूपेंद्र दिवाकर- इटावा, सर्वेश अम्बेडकर- कन्नौज, मांगेराम कश्यप- सहारनपुर, जमुना प्रसाद-आगरा, राजीव शर्मा- कानपुर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी- गोरखपुर, श्याम लाल बच्ची सैनी-मुजफ्फरनगर, शिवकुमार गोस्वामी- बिजनौर व धर्मवीर डबास- गाजियाबाद, राहुल कौशिक-अमरोहा, राकेश मौर्य जौनपुर, नफीस अहमद- आजमगढ़, दलजीत निषाद- फतेहपुर, विजय आर्य- बस्ती, सुधाकर सिंह कश्यप- मेरठ, दयाराम प्रजापति- इटावा, इलियास अंसारी-कुशीनगर, संतोष कुमार-बलिया, फिरोज खां-संभल, भइया राम पटेल- प्रतापगढ़, फजल महमूद- कानपुर, जुग्गी लाल-बहराइच, रघुवीर यादव- सुल्तानपुर, आरिफ सिद्दीकी-भदोही, शुभलेश यादव- बरेली, मौलाना इस्राइल- बाराबंकी, राजेश्वरी देवी चौधरी- गाजियाबाद.

Related Articles

Back to top button