…अब यह इंडियन क्रिकेटर नहीं पियेगा शराब, पहले से फिट

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी शराब की लत को लेकर खुलासा किया. यह क्रिकेटर आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है. IPL का आगाज 28 मार्च से हो रहा है.
दरअसल, युजवेंद्र चहल ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अनुभवी लेग स्पिनर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले छह महीने से शराब को पूरी तरह छोड़ दिया है, ताकि वह मैदान पर अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत दे सकें. पंजाब किंग्स के इस स्टार गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में यह जानकारी साझा की. चहल ने बताया कि पिछले सीजन में उन्हें कई गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था, जिसने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया.

चहल ने कहा कि इस साल मैंने तय किया कि सबसे पहले अपने शरीर का ध्यान रखूंगा. एक अच्छी खबर है, मैंने शराब छोड़ दी है. छह महीने से ज्यादा हो गए हैं. मैं 35 साल की उम्र में वह खुद को और ज्यादा फिट और एक्टिव बनाना चाहता हूं. सीनियर खिलाड़ी के तौर पर चहल ने अपनी जिम्मेदारी भी बताई. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर सीखते हैं, इसलिए वह एक उदाहरण बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि लोग मुझे देखकर कुछ सीखें’.

