Uncategorized

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

नवनियुक्त टीम के साथ निदेशक सूचना और


लखनऊ | 06 फरवरी 2026
सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सूचना निदेशालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया


समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक सूचना ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
कपिल कुमार सिंह – अध्यक्ष
निखिल मिश्रा – उपाध्यक्ष
शशांक शेखर शुक्ल – उपाध्यक्ष
राज कुमार – महामंत्री
बृज मोहन पाण्डेय – संयुक्त मंत्री
शुभम चौहान – संगठन मंत्री
शिव शंकर पाण्डेय – प्रचार मंत्री
मो. सलीम अंसारी – कोषाध्यक्ष
उमेश कुमार – ऑडिटर
कार्यकारिणी सदस्य—
आनन्जय
राजेश कुमार भारती
पंकज यादव
प्रवीन दुबे
राशि सक्सेना
पंकज पाल
कार्यकारिणी की ओर से प्रमोद कुमार एवं शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया।
संघ का निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी अमित यादव एवं सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला की देखरेख में संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, संजय कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button