Uncategorized

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का ‘संकल्प दिवस’ आज, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा समारोह


जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई को मनाया जाएगा संकल्प दिवस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर ऑडिटोरियम में ‘संकल्प दिवस समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे से शुरू होगा।

समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्री दारा सिंह चौहान के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े संकल्पों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

आयोजकों की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को समारोह के कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button