उत्तर प्रदेशराजनीतिस्वास्थ्य

बसपा व कांगे्रस के नेता बनवाएंगे अखिलेश को मुख्यमंत्री ? ली सपा की सदस्यता

वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बसपा व कांग्रेस छोड़कर आए कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली । सभी को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सदस्यता दिलाई। सपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यो की प्रंशसा की और वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।


समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में बपा से आये नारायण सिंह कुशवाहा , राजेश मौर्या , धर्मेन्द्र यादव (सोनभद्र), बाल किशुन पटेल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवपुर वाराणसी, आनन्द प्रताप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नाई महासभा वाराणसी, राजेन्द्र प्रसाद पटेल प्रवक्ता उप्र किसान मोर्चा, कमलेश कुमार यादव हैदरगढ़, मनोज कुमार निषाद बसपा जौनपुर, हृदय नारायण राजभर बसपा जौनपुर, गौरव मिश्रा बसपा जौनपुर, योगेश अकेला कांग्रेस जौनपुर, दिलीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महराजगंज, यश त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिसवां पीस पार्टी महाराजगंज (115 लोगों के साथ) हैं।


इनके अतिरिक्त सदस्यता लेने वालों में नन्द रतन भन्ते दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बसपा कुशीनगर, राम प्यारे पटेल प्रधान पूर्व प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख प्रतापगढ़, मनोज कुमार सरोज पूर्व प्रधान, सन्तलाल सरोज, महन्त लाल वर्मा सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत, नवनीत सरोज जिला पंचायत प्रत्याशी, मनोज कुमार वर्मा सदस्य क्षेत्र पंचायत, ब्रजेश कुमार पटेल, विनोद कुमार पटेल, डॉ0 शिव मिलन सरोज, मोहन लाल गौतम, शिव कुमार साहू आदि शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और प्रदीप तिवारी, के.के. सचान पूर्व विधायक, आर.ए. उस्मानी पूर्व विधायक, जैन कुशवाहा प्रदेश सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button