अबतक प्रदेश में सबसे ज्यादा फेल, योगी सरकार है: हार्दिक पटेल
![](https://lokvikas.com/wp-content/uploads/2021/12/hardik-patel...cong_-780x470.jpeg)
मेरठ, शहजहांपुर व प्रतापगढ़ में रैली संपन्न
लखनऊ। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रदेशवासी, कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष को लेकर अत्यंत गंभीर दिख रहें हैं। रविवार को प्रदेश के मेरठ में ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हू’’ महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर मैराथन दौड़ हुई, साथ ही शहजहांपुर में क्रांतिकारी अशफाउल्लाह खां के ‘‘शहादत दिवस’’ पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने और प्रतापगढ़ में किसान महापंचायत को गुजरात कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सम्बोधित किया।
योगी सरकार आर्कमर्णय
![](http://lokvikas.com/wp-content/uploads/2021/12/vikas-cong.jpeg)
कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां जनसभा और महिला सशक्तिकरण के अभियान गतिमान है। बताया कि प्रतापगढ़ में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था का मसला हो, युवाओं को रोजगार देने का वादा हो, योगी सरकार अपनी आर्कमर्णयता की वजह से आजाद भारत की अब तक की सबसे फेल प्रदेश सरकार है। प्रदेश में बढी महिला हिंसा और उत्पीड़न की खबरों से उप्र शर्मसार हुआ है। भाजपा के शासनकाल में चाहे उन्नाव का सेंगर रेप कांड हो या हाथरस की बेटी के साथ रात के अंधेरे में हुआ अन्याय इन अपराधों ने योगी सरकार की महिला विरोधी सोच को जगजाहिर किया है। श्री पटेल ने कहा कि एक वर्ष तक जाड़ा, गर्मी, बरसात सड़कों पर आन्दोलित किसानों की मांगों को लेकर सरकार के अहंकार से 700 किसानों ने शहादत दी। चुनावों से घबराई भाजपा ने तीनों काले कृषि कानूनों को वापस तो ले लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा पर उप्र के साथ ही समूचे देश का किसान आस्था व्यक्त करता है। निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में किसानों का भविष्य सुरक्षित और शानदार होगा।
हम लड़कियां आपके साथ हैं
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा मेरठ में आयोजित मैराथन रेस में प्रतिभाग करने वाली 5 हजार से ज्यादा लड़कियों ने कहा, प्रियंका दीदी आप लड़कियों को मौका दोगी तो हम लड़कियां आपके साथ हैं। वहीं दूसरी ओर आजादी के 75वें वर्ष पर, शहजहांपुर में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने श्हीदों को याद करते हुए उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।