Uncategorized
IDBI बैंक बिक गया !!

लखनऊ। सूत्रों के अनुसार IDBI बैंक के 61% शेयर कनाडा के फ़ेयर फैक्स ग्रुप ने ख़रीदना का सौदा किया हैं. यह सौदा करीब ₹53 हज़ार करोड़ में हुआ है. केंद्र सरकार और LIC ने अपने शेयर फ़ेयर फैक्स को बेचेगी. दोनों के पास सौदे के बाद भी 34% शेयर रहेंगे.
IDBI बैंक के शेयर बेचना सरकार के लिए बड़ी सफलता है . इसे बेचने की कोशिश पिछले 5 सालों से हो रही थी. 2022 में एयर इंडिया के बाद कोई बड़ी कंपनी सरकार बेच नहीं पाई थी. सरकार बजट में हर साल सरकारी कंपनियों के शेयरों को बेचने का प्लान बनाती थी लेकिन यह काग़ज़ पर ही रह जाता था…



