Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

128 संगठनों ने बिना शर्त भाजपा को सौंपा ‘‘समर्थन पत्र ’’

लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने मोदी व योगी में आस्था जताते हुए बिना शर्त अपने संगठनों का समर्थन पत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंप दिया। सभी ने सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की विचारधारा से जुड़कर फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान राज्य सभा सदस्य अशोक वाजपेई उपस्थित रहें।

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया के संकल्प को लेकर काम कर रही हैं

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारें भारतीय सांस्कृतिक व अध्यात्मिक चेतना केन्द्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया के संकल्प को लेकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनैतिक दर्शन भारतीय संस्कृति की आभा से समस्त विश्व को आलोकित करके राष्ट्र को सामरिक व आर्थिक रूप से विश्व की महाशक्ति बनाने का हैं और यह लक्ष्य प्रत्येक भारतीय की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक सम्पन्नता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आप सबके जुड़ने से भाजपा मजबूत होगी और हम सभी मिलकर फिर एक बार 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

समर्थन पत्र सौंपा
समर्थन देने वाले संगठनों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, आजाद सैना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, भारतीय युवा क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, इन्सान राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. इन्सान, जनसहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती शर्मा, अखण्ड भारत जन उत्थान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सर्वजन विकास कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा, जन कल्याण फाउण्डेशन के अध्यक्ष महंत हनुमान दास, भारतीय रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष शुभम त्यागी, गौ-गीता गंगा रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.के. मिश्र सहित 128 संगठनों ने भाजपा के समर्थन में अपने संगठनों का समर्थन पत्र सौंपा।

Related Articles

Back to top button