Uncategorized
43 साल बाद फिर साथ दिखी 1983 विश्व कप विजेता टीम, सिंगापुर में हुआ भव्य रीयूनियन
लखनऊ । वर्ष 1983 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज 43 साल बाद सिंगापुर में एक बार फिर साथ नजर आए, 7 से 9 अगस्त तक मैरिनर्स क्रिकेट क्लब सिंगापुर द्वारा ‘83 Legends Tour of Singapore’ आयोजित किया गया।

कपिल देव, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और संदीप पाटिल समेत उस विश्व विजेता टीम के कई सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए, खिलाड़ियों ने पुरानी यादें साझा कीं और शैंपेन के साथ 1983 की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
2021 में दिवंगत हुए यशपाल शर्मा और अनुपस्थित रहे रवि शास्त्री को छोड़कर टीम के अधिकांश जीवित सदस्यों की मौजूदगी रही, इसे एशिया में 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का पहला औपचारिक रीयूनियन बताया गया, आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक जीत को याद करने के साथ क्रिकेट, नेतृत्व, एकता और टीम भावना को बढ़ावा देना था।





