Uncategorized

जेल में दो कैदी थे सुरंग खोदने की फिराक में, शुरू में ही पकड़े गए

लुधियाना जेल में दो कैदियों ने की सुरंग खोदने की कोशिश, बाथरूम का नजारा देख उड़े अधिकारियों के होश

लुधियाना । जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने सबसे पहले दोनों की बैरक बदली। दोनों काफी समय से जेल में बंद थे और इनकी जमानत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर फरार होने का प्लान बनाया।


चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही लुधियाना की जेल में बंद दो कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की। दोनों कैदी बाथरूम की ईंट निकालने के बाद सुरंग खोदने की कोशिश में थे। मामले का खुलासा होने पर जेल प्रशासन हैरान रह गया। तुरंत दोनों कैदियों की बैरक को
इसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात पुलिस को दी। जेल के सहायक अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम चंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार आरोपी मिथुन के खिलाफ गुरदासपुर और सरब के खिलाफ एसबीएस नगर के थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों पिछले काफी समय से जेल में बंद थे। दोनों की जमानत नहीं हो पा रही थी।

Related Articles

Back to top button