Uncategorized

आईसीयू-वेंटिलेटर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें : उप मुख्यमंत्री

लखनऊ।
आईसीयू और वेंटिलेटर के गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिले। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। ठंड में सांस, दिल व दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ितों की समस्या बढ़ जाती है। अभी से जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। यह निर्देश शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए।

उन्होंने , राज्य के सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और मेडिकल विश्वविद्यालयों के निदेशक, सीएमएस और अधीक्षकों को इलाज की व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आईसीयू और वेंटिलेटर बेड ठीक कर रहें। सभी बेड क्रियाशील होने चाहिए। आवश्यक औषधि भी जुटा ली जाये। ऑक्सीजन उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। अस्पताल के अधिकारी अपने स्तर से भी ऑक्सीजन की व्यवस्था को देखें। बैकअप भी रखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाये।

24 घंटे जाँच की सुविधा

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पैथोलॉजी का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है। इस व्यवस्था को और मजबूत किया जाये। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों के स्वास्थ्य का आंकलन डॉक्टर फौरन करें। आवश्यक जाँचें लिखें। समय पर जाँच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये। ताकि जाँच रिपोर्ट के इंतजार में रोगी का इलाज प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि ठंड में बुजुर्ग, महिलाएं, सांस, दिल, ब्रेन स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। सभी अस्पताल इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button