Uncategorized

रालोद के राष्ट्रीय सचिव बने अनुपम मिश्रा

लखनऊ।। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) में अनुपम मिश्र को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को सौपी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले संगठन के विस्तार एवं हर किसानों तक पहुंच बनाने की प्रमुख चुनौती बनी हुई है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव(संगठन)त्रिलोक त्यागी ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए बतायाकि अनुपम मिश्रा पूर्व में राष्ट्रीय सचिव,राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय संयोजक रह चुके हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के मध्य सेतु बनाने का कार्य किया था। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि हम लोग साथ रहकर पार्टी की रीति व नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे ।

Related Articles

Back to top button