Uncategorized

इंडिया ओपन निशानेबाजी में मिहिर ने जीता स्वर्ण व कांस पदक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निशानेबाज मिहिर का बढ़ाया हौसला

लखनऊ। 10 मार्च
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के निशानेबाज मिहिर श्रीवास्तव को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने मिहिर को प्रभु श्रीराम दरबार की तस्वीर प्रदान कर शुभकामनाएं दी हैं।
काकोरी स्थित साईं मंदिर के निशानेबाज मिहिर श्रीवास्तव ने 11वीं इंडियन ओपन निशानेबाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है। नई दिल्ली डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एक से सात मार्च तक प्रतियोगिता हुई। इसमें मिहिर श्रीवास्तव ने एयर राइफल यूथ वर्ग में स्वर्ण व जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के राइफल कोच फरीद उद्दीन सिद्दीकी व विजय सिंह चंदेल ने मिहिर को बधाई दी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। आज के बच्चे किसी भी क्षेत्र में पारंगत हो सकते हैं। मेहनत और लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जाता है। सही दिशा में मेहनत करें। आगे बढ़ें। अभिभावक बच्चे की रूचि को पहचानें। उन्हें उसी दिशा में आगे जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मिहिर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगा।

Related Articles

Back to top button