Uncategorized

भाजपा सरकार जो चाह रही है वही कोर्ट का आदेश होता है : शफीकुर्रहमान बर्क

लखनऊ। सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आजम खां की विधायकी समाप्त होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। जो अंदर से डील होता है वही कोर्ट का आदेश होता है। यही, भाजपा सरकार की पॉलिसी है।

उन्होंने, नोट पर लक्ष्मी गणेश के फोटो सवाल पर कहा कि केजरीवाल देश को बांटना चाहते हैं उसके हिसाब से नोट सिर्फ हिंदू धर्म का रह जाएगा। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, एकतरफा कोई फैसला सरकार नहीं ले सकती है। शफीकुर्रहमान ने कहा कि लोग देश का माहौल खराब करवाना चाहते हैं। इस तरह से देश में भाई चारा खतरे में पड़ सकता है। मालूम हो कि हेट स्पीच के आरोप में न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व विधायक आजम खां की सदन से सदस्यता समाप्त हो चुंकी है। जिस पर शनिवार को सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये थे, कहा था कि आजम खां के तर्को का जबाब नही होता है भाजपा नेताओं के पास, इसलिए भाजपा उनकी राजनीति पर हमलावर है।

Related Articles

Back to top button