Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ्य

आज केजीएमयू की ओपीडी बंद की जायेगी, प्रशासन चौकन्ना

लखनऊ। केजीएमयू की ओपीडी मंगलवार को चलेगी या नही, असमंजस बना हुआ है। क्योंकि कर्मचारी परिषद ने ओपीडी बंद करने की घोषणा की है, हलांकि इमरजेंसी सामान्य रूप से चलेंगी। वहीं केजीएमयू प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण करने और ओपीडी को सामान्य संचालन के इंतजाम किया है। कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिक कुमार का कहना है कि हम कर्मचारियों की मांग है कि 33 संवर्गो का कैडर रिव्यू किया जाये, सदैव आश्वासन दिया जाता है। इस बाद बिना सभी संवर्ग पुनर्गठन के आदेश जारी नही होते हैं तबतक आन्दोलन नही रुकेगा।

बिना सभी संवर्ग पुनर्गठन के आदेश जारी नही होते हैं तबतक आन्दोलन नही रुकेगा

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह व महामंत्री अनिल कुमार ने बताया कि हम लोग 2016 के शासनादेश के तहत बीते छह वर्षो से संवर्गीय पुनर्गठन की मांग कर रहें हैं। वर्तमान में 33 संवर्गो का पुनर्गठन होना बाकी है। अध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि हम लोग आन्दोलन की सूचना पूर्व में ही केजीएमयू प्रशासन को दे चुके हैं, प्रशासन लगातार आन्दोलन को स्थिगित करने का दबाव बना रहा है। गत वर्ष सरकार ने 40 संवर्गो में से केवल 7 का पुनर्गठन किया था, 33 शेष हैं अब सभी का पुनर्गठन होगा तभी आन्दोलन थमेगा। अन्यथा मरीजों को होने वाली जिम्मेदारी केजीएमयू प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आन्दोलन में केवल ओपीडी सेवाएं व प्रशासनिक कार्यालय बंद किये जायेंगे। इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल रहेंगी।

Related Articles

Back to top button