Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्स

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी ‘ सेवा पखवाड़ा ’ : भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ। भाजपा, 2019 में प्रदेश की हारी हुई सीटों पर काम करेगी। पार्टी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का संकल्प लेकर काम करेंगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक पार्टी ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी और 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर पर पार्टी मनाएगी। यह बात गाजियाबाद में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार को पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय समिति के साथ जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की पहली बैठक में कही। बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

महापुरुषों की जयंती को बूथ पर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम किया है और आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैठक ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है। अन्य पार्टियों पर अगर नजर डाल कर देखें तो उनके यहां वंशवाद का बोलबाला है। आने वाले निकाय चुनावों के दृष्टिगत हमें पूर्ण विजय लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए सुरक्षा, बिजली, पानी और सड़क तथा गांव, गरीब, किसान की सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा सार्वजनिक स्थानों पर होनी चाहिए क्योंकि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने शुगर मिलें बेची थी जबकि हमारी सरकार ने कोरोना जैसी बीमारी में भी शुगर मिलों को बचाने का काम किया और चलाने का काम किया। महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमें अपने मंडलों को आदर्श और सशक्त बनाना होगा। अपनी बूथ समितियों को सक्रिय रखने के लिए संगठन द्वारा चलाए गए सभी आयामों की पुनरावृत्ति होती रहनी चाहिए। उन्होंने मन की बात और संगठन द्वारा प्रस्तावित महापुरुषों की जयंती को बूथ पर मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शत प्रतिशत होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button