Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

वीरांगना अवन्तीबाई के जन्म दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

ललितपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तुवन चौराहे स्थित महारानी वीरांगना अवन्तीबाई के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीं। जिलाध्यक्ष चूना ने कहा कि बामपन्थी इतिहासकारों ने षड़यंत्र कर बहुत से महापुरुषों की इतिहास में अनदेखी की अब जरुरत है कि इस इतिहास को शोधकर सामने लाया जाये।

महापुरुषों ने हमें जो रास्ता दिखाया है हमें उसी रास्ते पर चलना चाहिए

निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महारानी का बलिदान अप्रतिम था। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि महापुरुषों ने हमें जो रास्ता दिखाया है हमें उसी रास्ते पर चलना चाहिए। महापुरुष देश की धरोहर हैं। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि महारानी अवन्तीबाई इतनी वीर थीं‌ कि उनकी वीरता की तारीफ उनके प्रतिद्वंद्वी अंग्रेजी सेनापतियों‌ तक ने की। बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने रानी की वीरता पर प्रकाश डालते हुये उनके बलिदान को अप्रतिम बताया।

उपस्थित रहे
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, महेश भैया, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा,गौरव गौतम, आशीष हुड्डैत, कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पाण्डेय, जिला मंत्री रजनी अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा दीपक चौवे, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा, राजेश लिटौरिया, संदीप सिंह बुंदेला, कृष्णा सोनी, अभिमन्यु लोधी, दुर्गप्रताप लोधी, कन्हैया कुशवाहा, अनिल भटनागर, पुरुषोत्तम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button