Uncategorized

निषाद पार्टी को चुनाव में हमसफर बनाया भाजपा ने : धर्मेन्द्र प्रधान


लखनऊ। प्रदेश में चुनावी हवाएं बहने लगी है और राजनैतिक पार्टियों ने जातीय गठबंधन साधने शुरु कर दिये हैं। उसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा ने अपना एक पत्ता खोल दिया और निषाद पार्टी के साथ आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह घोषणा, राज्य मुख्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की है।


भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मौजूदगी में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेगें, हमारे गठबंधन में अपना दल भी जुड़ा है। हम 2022 में मजबूती से विधानसभा चुनाव लडेगें और इसकी प्रक्रिया हमनें शुरू कर दी है। श्री प्रधान ने कहा कि मैं पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के प्रवास के दौरान मैने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर प्रदेश की जनता का अटूट भरोसा है। प्रजातंत्र में विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा किसानों की असली हितैषी है और किसानों की आय दोगुनी करने को वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश की विधानसभाचुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा संगठन और सरकार के कार्यों और समन्वय के बल पर विधानसभा चुनाव में समाज के सभी लोगों को हम साथ लेकर चलने में सफल होंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

निषाद पार्टी राजग का हिस्सा है : स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि निषाद पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है, विधानसभा चुनाव में हम साथ मिलकर चुनाव लडेंगे और जनता के समर्थन से विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करते हुए राज्य में सरकार बनाएगें।

Related Articles

Back to top button