Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सरकारी अस्पतालों में सुबह दो घंटे नही बनेंगे पर्चे, कार्य बहिस्कार आज से

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में स्थानान्तरण नीति के विपरीत हुये तबादलों का विरोध अब अस्पतालों में मरीजों को दिक्कत देने वाला हो गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के आहृवान पर 25 जुलाई,सोमवार को पूरे प्रदेश में जनपद मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। साथ ही राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल को पदाधिकारियों ने सौपा गया। साथ ही पूर्व प्रस्तावित आन्दोलन के तहत कल मंगलवार से सभी अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिस्कार का भी ऐलान किया।

स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, कल से करेंगे बहिस्कार

कर्मचारी परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र ने बताया कि तबादलों के शिकार चिकित्सक भी हुए हैं, जिसकी वजह से मरीजों को रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। समूह ग के कर्मचारी भी कल, 26 जुलाई से दो घंटे प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे और तबादलों का विरोध करेंगे। कार्य बहिष्कार की वजह से पर्चा बनाने से लेकर, जांच, दवा वितरण सभी सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा जिससे मरीजों को परेशानी होना तय माना जा रहा है। लखनऊ जनपद शाखा अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि बीती 21 से 24 जुलाई तक समस्त कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया था। अब आन्दोलन गंभीर रूप ले चुका है। सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद 26 से 30 जुलाई तक दो घण्टे कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इस अवसर पर डी0डी0 त्रिपाठी व राजीव तिवारी , जी एम सिंह,बी के सिंह, आशीष पाण्डे, धनन्जय तिवारी, अध्यक्ष, राजेश कुमार चौधरी, संजय पाण्डेय, अजय पाण्डेय व सुनील कुमार, प्रदीप गंगवार, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button