Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

भाजपा के सहयोगी भी जानते है कि उसके नेता झूठ बोल रहे हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बड़े नेता बड़ा झूठ और सबसे बड़ा नेता सफेद झूठ बोल रहा हैं। पांच साल से भाजपा का झूठ का व्यापार चल रहा है। भाजपा के सहयोगी भी जानते है कि उसके नेता झूठ बोल रहे है। भाजपा ने किसानों की आय दो गुना करने का झूठा वादा किया। किसानों की फसल की लूट हुई, खाद नहीं दे पाये। डीजल – पेट्रोल, रसोई गैस महंगा हो गया। भाजपा ने महंगाई बढ़ायी है। पहले सिलेण्डर चार सौ में था आज एक हजार का कर दिया। बाबा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। वे विकास के दुश्मन हैं।

नौजवानों में बदलाव को लेकर भारी जोश है

अखिलेश यादव ने कहा कि गर्मी निकालने की बात करने वाले अब ठण्डे पड़ गए हैं। सपा और सहयोगी दल मिलकर गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देंगे। नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया। अगर मुख्यमंत्री ने काम किया होता तो नौजवान बेरोजगारी के शिकार नहीं होते। गर्मी निकालने की बात करने वालों ने कोई भर्ती नहीं निकाली। सेना, पुलिस में भर्ती नहीं हुई। यूपी के सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली है। भाजपा सरकार ने भर्ती नहीं की। सपा सरकार में भर्ती निकाल कर नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में बदलाव को लेकर भारी जोश है। इसी जोश और उत्साह से वोट डाल कर भाजपा का सफाया कर देना है। सपा सरकार में बीएड, बीपीएड, टीईटी के लिए नौकरी निकालेंगे। उम्र की सीमा बढ़ानी पड़ी तो उसकी छूट दिलाएंगे। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की मदद करेंगे। 69 हजार अभ्यर्थियों को आरक्षण घोटाला ठीक कर न्याय देंगे। गन्ना किसानों को बकाया 15 दिन में भुगतान होगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। पांच साल गरीबों को राशन मिलेगा। राशन के साथ एक-एक किलो घी-तेल, मिल्क पाउडर और चीनी भी दी जाएगी। छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिलेगा। सपा के वचन पत्र को देख कर दूसरे राज्यों की सरकारें भी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button