Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

भाजपा है तो प्रदेश में कानून का राज व विकास है : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। जब तक यूपी में भाजपा है, यहां विकास है, कानून का शासन है और न्याय है। आज अगर कोई व्यक्ति विदेश में भी रह रहा है तो उसकी संपत्ति पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है, क्योंकि गुंडे माफिया जेल के अंदर हैं। जो सपा सरकार में खुली लूट करते थे, उनकी अवैध संपत्ति जब्त करके भाजपा सरकार ने सरकारी खजाने में जमा कर दी है। कानून चुस्त होने से माताएं-बहने सुरक्षित हैं और वह आधी रात को भी घर से बेखौफ होकर निकल सकती हैं। ये बातें प्रदेश के हर गरीब,अमीर और किसान को पता है। यह बात मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

योगी और मोदी सरकार द्वारा चलाई गर्इं योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है

हमीरपुर जिले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी और मोदी सरकार द्वारा चलाई गर्इं योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। योगी सरकार में हर घर में 24 घंटे लाइट का प्रबंध किया गया। सबको याद होगा कि सपा सरकार के शासन में अपराध करने के बाद अपराधियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। योगी सरकार में उन्हीं अपराधियों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि हम लोग विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सपा एक परिवार की पार्टी है। याद रखिए सपा में काम करने वाला कभी जीवन में अध्यक्ष नहीं बन सकता क्योंकि वह पारिवारिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के प्रथम चरण व दूसरे चरण में जनता का अपार समर्थन मिला है। आगे होने वाले मतदान में भी भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। 10 मार्च के बाद जब परिणाम आएगा तो अखिलेश के मोबाइल का स्विच आॅफ हो जाएगा-लोग फोन मिलाते रहेंगे फोन ही नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button