Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

प्रियंका गांधी के रोड शो में दिखा उत्साह, दो चरणों में कांग्रेस को बढ़त : कृष्णकांत

कार की छत पर सवार होकर रोड शो किया

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को हमीरपुर के मौदहा और जालौन के कालपी में प्रचार-प्रसार किया। हमीरपुर के मौदहा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के समर्थन में कार की छत पर सवार होकर रोड शो किया।

कांग्रेस पार्टी ने इस चरण में भी अन्य पार्टियों से बढ़त हासिल की

कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि बुधवार को द्वितीय चरण का मतदान नौ जिलों की 55 सीटों पर संपन्न हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने इस चरण में भी अन्य पार्टियों से बढ़त हासिल की है। 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के अपने वादे के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उप्र के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिज्ञा पत्र, महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के भर्ती विधान, सहित सभी वर्गों के विकास के लिए उन्नति विधान जन घोषण पत्र जारी किया, इनमें किए गए जन हितकारी वादों से लोगों का भरोसा कांग्रेस बढ़ा है।

सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। धान और गेहूं 2,500 रुपये प्रति कुंतल और गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जायेगा। बिजली बिल 50 प्रतिशत कम करने के साथ कोरोना काल का बकाया माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को अनुभव और सेवा की अवधि के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से नियमित किया जायेगा। आशा एवं आंगनबाड़ी बहनों को 10,000 रुपये का मानदेय देने के साथ, वृद्धा, विधवा को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। जनता का कांग्रेस पार्टी पर भरोसा इस बार बढ़ा है और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button