उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सपा में शामिल हुये तमाम मुस्लिम नेता

लखनऊ। आॅल इण्डिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) लखनऊ जिला कमेटी के दर्जन भर से ज्यादा प्रमुख पदाधिकारी रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सदस्यता सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा छोड़कर सपा में शामिल
सदस्यता ग्रहण करने वालों में आॅल इण्डिया मजलिस ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिला कमेटी के महासचिव हाफिज सै. बसी, मो. अहमद जिला महासचिव प्रभारी, डॉ. मो. शकील अहमद जिला महासचिव , वसीम अहमद जिला कोषाध्यक्ष, अब्दुल मोईद जिला सचिव, मो. शाहिद खां जिला संयुक्त सचिव, मो. आदिल जिला संयुक्त सचिव, अरशद खान, मो. अशफाक तथा ताहा खान समाज सेवी, ई. मो. खलील, जुनेद अहमद अमेठी, वाजिद अहमद मऊ, तौकीक अहमद दुबग्गा तथा मोहसीन सिकरोही आदि अपने तमाम साथियों के साथ सपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया, मोहान विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी विनय चौधरी तथा उनकी पत्नी श्रीमती मंदीप चौधरी बसपा छोड़कर और विधानसभा बांगरमऊ के पुष्पेन्द्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा छोड़कर सपा में शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button