उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशस्वास्थ्य

सपा-बसपा हो या कांग्रेसी नेता , जा रहें भाजपा में

बीजेपी में भारी संख्या में हुई ज्वाइनिंग
लखनऊ। चुनाव की तिथियां सिर पर हैं, बावजूद विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं का दलबदल कार्य जारी है। बीजेपी में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सपा की राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सरकार की पूर्व सिचाई मंत्री श्रीमती हितेश कुमारी (बुलन्दशहर), सपा सरकार के पूर्व मंत्री श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा (कानपुर)व पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सिंह लोधी (बुलन्दशहर) के अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष जायसवाल, सपा के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह (लखनऊ), बसपा के जितेन्द्र लोधी (फतेहपुर), कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की भाभी श्रीमती मधु शुक्ला ने अपने- अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कई संगठनों ने बिना शर्त अपना समर्थन पत्र भी दिया।

भाजपा में सदस्यता पट्का पहनाकर दी गई

मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि, शुक्रवार को भारी भरकम ज्वाइनिंग, प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष हुई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे। सदस्यता पट्का पहनाकर दी गई, सदस्यता लेने वालों में सपा कृष्ण चन्द्र सिंह (बस्ती), प्रसपा वरूण कुमार गुप्ता, स्व. जार्ज फर्नाडिस के सहयोगी रहे वीके सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती प्रभा सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), सपा के शुभम भट्ट (कानपुर), सपा राघवेन्द्र बजाज उर्फ मिन्टू (कानपुर), हरिकेश पाठक (महाराजगंज), सपा के राघवेन्द्र चौहान उर्फ भंवर सिंह (कानपुर नगर), राजकुमार शुक्ला (लखनऊ), मिशन सुरक्षा परिषद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी (लखनऊ), समाजसेविका सुश्री नीतू सिंह (मथुरा), ब्लाक प्रमुख हसनपुर श्रीमती ममता देवी (अमरोहा),बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर देवेन्द्र चौहान (गाजियाबाद), नगर सचिव सपा डा. संजय शर्मा (गाजियाबाद), बसपा कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र पाल सिंह (गाजियाबाद), सपा नेता हरेंद्र सिंह सेंगर (कानपुर), पूर्व चेयरमैन राजस्व परिषद बोर्ड, सपा नेता जगदिपेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया (कानपुर), कांग्रेस के राजकुमार सिंह,नंदलाल गौतम, जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, उदय वीर सिंह, इसके अलावा कानपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद शरद त्रिवेदी प्रमुख रहें।

समर्थन दिया
मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद अशोक दोहरे ने बीजेपी को अपना समर्थन पत्र सौंपा। साथ ही राष्ट्रीय हलवाई संघ के सस्थापक सदस्य हरिओम मोदनवाल, भ्रष्टाचार अपराध मुक्त न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. टीआर सिंह, आर्यावर्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानंद यादव, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार व कन्हैयालाल तथा उप्र पावर कापोरेशन नेता उमेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा संयुक्त जनादेश पार्टी के बब्बलू श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति के आधार पर भाजपा को अपना समर्थन पत्र सौंपा तथा फिर एक बार-भाजपा सरकार के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button