अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

भाजपा सरकार विकास और खुशहाली लाती है, सपा में बदहाली : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव सिर्फ उप्र ही नहीं बल्कि आपके अपने परिवार की समृद्धि, प्रगति और संपन्नता का चुनाव है। जब 10 फरवरी को जब मतदान होगा और आप कमल के फूल का बटन दबाएंगे तो आप विकास और खुशहाली को चुनेंगे। प्रदेश की जनता यह जानती है कि भाजपा विकास और खुशहाली लाती है, जबकि सपा सरकार जब भी आई है, वह कानून की बदहाली लेकर आयी है। यह बात सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने मथुरा में कही।

विपक्षी पार्टियां भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाती हैं
श्री सिंह ने कहा कि वोटर यह न समझें कि 10 फरवरी को होने वाला मतदान कोई जातिवाद, वंशवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद का चुनाव है। बल्कि देश की खुशहाली चुनने का अवसर है। आपको याद होगा कि 2017 से पहले सपा सरकार में राह चलते महिलाओं से बदतमीजी होती थी और पुलिस में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाती हैं क्योंकि हम धर्म और संस्कृति को मजबूती देने की बात करते हैं। भाजपा आई तो धारा 370 हटी और राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम बोलना, स्वयं को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना क्या सांप्रदायिक है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने अनुसूचित जाति के परिवारों में भोजन भी किया। और घर -घर जाकर जनसंपर्क किया और वोटरों से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।

Related Articles

Back to top button