Uncategorized

सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के बडे नेता कांग्रेस में शामिल



लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मौर्या, प्रदेश महासचिव मनोज चौहान, उमेश मिश्र व गोरखपुर हिन्दू युवा वाहिनी के कृष्ण कुमार ने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी पूर्वी जोन धीरेन्द्र आनंद मिश्र के नेतृत्व में सदस्यता ली।
सदस्यता ग्रहण के अवसर पर नए साथियों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सभा साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , राहुल गांधी , राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के मूल्यों और आदर्शो से प्रेरित होकर पार्टी को नयी ऊर्जा के साथ मजबूत करने का कार्य करेगें। साथ ही
गोरखपुर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ब्लाक उपाध्यक्ष गौतम कुमार कनौजिया, वाराणासी के हरहुआ ब्लाक से बीडीसी राजन राजभर व हरहुआ ब्लाक के पूर्व बीडीसी संजय राजभर ने भा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह सीवर का पानी पिलाने वाले नगरनिगम अधिकारियों पर अपराधिक कार्यवाही हो

Related Articles

Back to top button